Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCorruption Exposed in Faizullaganj Kalyan Mandap Construction Three Engineers Issued Notices
कल्याण मंडप के निर्माण में अनियमितता, नोटिस

कल्याण मंडप के निर्माण में अनियमितता, नोटिस

संक्षेप:

Lucknow News - फैजुल्लागंज में कल्याण मंडप निर्माण में अनियमितताएँ उजागर हुई हैं। इंजीनियरों ने समय सीमा खत्म होने के बाद भी कार्य अधूरा छोड़ा। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने तीन इंजीनियरों को नोटिस जारी कर तीन दिन...

Oct 28, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

फैजुल्लागंज में कल्याण मंडप निर्माण में घपला उजागर्र तीन इंजीनियरों को नोटिस देकर जवाब मांगा लखनऊ। एलडीए में निर्माण कार्यों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। फैजुल्लागंज के दाऊदनगर स्थित कल्याण मंडप के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। अपर सचिव स्तर की जांच में पाया गया कि इंजीनियरों ने कार्य को अनुबंध के अनुसार पूरा नहीं किया, बल्कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी निर्माण अधूरा छोड़ा गया। इस पर एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने तीन इंजीनियरों सहायक अभियंता गौरव सिंह, अवर अभियंता संजय जैन तथा जाकिर अली को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच में खुला गड़बड़ी का मामला दाऊदनगर (फैजुल्लागंज) की खसरा संख्या 55 पर प्रस्तावित कल्याण मंडप का निर्माण 10 मई 2025 तक पूरा होना था। लेकिन अपर सचिव (टी) द्वारा 16 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य अधूरा है। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि अनुबंध के अनुरूप प्राक्कलन सही तरीके से नहीं तैयार किया गया, जिसके कारण कार्य अधर में लटक गया। तीन दिन में देनी होगी सफाई सचिव ने सहायक अभियंता गौरव सिंह समेत तीन इंजीनियरों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि कार्य स्थल पर विद्यमान परिस्थितियों के अनुसार योजना तैयार न करने से विभागीय हित प्रभावित हुआ है। अगर उस समय प्राक्कलन और कार्ययोजना सही ढंग से तैयार की जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।