ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ कोरोना संकट: बस में चढ़ने वाला हर यात्री सैनिटाइज होगा, प्रयोग सफल

कोरोना संकट: बस में चढ़ने वाला हर यात्री सैनिटाइज होगा, प्रयोग सफल

लाकॅडाउन खत्म होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। बुधवार को कैसरबाग बस डिपो में यात्रियों को एंटी डिवाइस स्प्रे मशीन से सैनिटाइज करने का सफल प्रयोग किया गया।...

 कोरोना संकट: बस में चढ़ने वाला हर यात्री सैनिटाइज होगा, प्रयोग सफल
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। Wed, 29 Apr 2020 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लाकॅडाउन खत्म होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। बुधवार को कैसरबाग बस डिपो में यात्रियों को एंटी डिवाइस स्प्रे मशीन से सैनिटाइज करने का सफल प्रयोग किया गया। जहां बस पर चढ़ने वाला हर यात्री नोजल के जरिए सैनिटाइज होगा। 
पहले चरण में प्रयोग के तौर पर दो साधारण व दो एसी बसों में लगेंगे। एक बस में 40 लीटर सैनिटाइजर से 400 के करीब यात्री सैनिटाइज हो सकेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस बताते हैं कि यूपी परिवहन ने सबसे पहले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। एमडी के सुझाव पर सैनिटाइजर डिवाइस तैयार कराई गई है।
बस अड्डे से या बीच रास्ते बस में चढ़ने वाला हर यात्री गेट पर सैनिटाइज होकर सीट पर बैठेगा। वहीं बस से उतरने वाले यात्री को डिवाइस सैनिटाइज नहीं करेंगी। कम खर्च में लखनऊ-दिल्ली साधारण बस नंबर यूपी 33 एटी 2899 के गेट पर डिवाइस लगाकर सफल प्रयोग किया गया। परिवहन निगम ने इस तरह के चार डिवाइस बसों में लगाने की तैयारी में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें