ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसेना की घुड़दौड़ पूरी होने में कोरोना का अड़ंगा

सेना की घुड़दौड़ पूरी होने में कोरोना का अड़ंगा

घुड़दौड़ अधूरी रहने की पूरी संभावना, शौकीनों में मायूसी सेना की घुड़दौड़ पूरी होने में कोरोना का...

सेना की घुड़दौड़ पूरी होने में कोरोना का अड़ंगा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 14 Apr 2020 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

घुड़दौड़ अधूरी रहने की पूरी संभावना, शौकीनों में मायूसीलखनऊ। प्रमुख संवाददातासेना की ओर से लखनऊ रेस कोर्स के तत्वावधान में होने वाली घुड़दौड़ के शौकीनों को इस वर्ष भी निराश होना पड़ेगा। प्रस्तावित सात रेस का सीजन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अधूरा ही रह जाएगा। अभी तीन रेस बची हैं। इसमें सबसे आकर्षक नाइट रेस भी प्रस्तावित थी। जिसका अंधकार में जाना लगभग तय हो गया है।पिछले वर्ष भी घुड़दौड़ के शौकीनों को निराश होना पड़ा था। महज एक रेस से किसी तरह सीजन को शून्य होने से बचाया गया था। मायूसी को हटाते हुए इस वर्ष सीजन की सात रेस प्रस्तावित की गई। इसमें एलआरसी कप, महेन्द्र प्रताप कप, निजी संस्था द्वारा प्रायोजित कप के साथ सबसे महत्वपूर्ण आर्मी कमांडर कप तो सम्पन्न हो गई लेकिन लखनऊ गोल्फ कल्ब कप, एमबी क्लब कप व अंतिम रेस प्रेसीडेंट कप अधर में फंस गई। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन ने रेस पर ग्रहण लगा दिया। इसमें सबसे आकर्षक नाइट रेस थी। दूधिया रोशनी में घोड़ो को दौड़ते देखने का आनंद ही कुछ और है। इस रेस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। रेस पूरी होने की संभावना नहींफिलहाल अब रेस होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। सूत्रों की माने तो लॉक डाउन बढ़ गया है। आगे भी कुछ निश्चित नहीं है। भीषण गर्मी में रेस संभव नहीं है। इसके बाद बारिश का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके बाद नए सीजन की तैयारी शुरू हो जाएगी। इस बीच लखनऊ रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी होना है। लिहाजा अब रेस पूरी हो पाना संभव नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें