जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को देंगे धरना

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मांगें पूरी न होने के विरोध में जिला सहकारी बैंक कर्मचारी

जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को देंगे धरना

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मांगें पूरी न होने के विरोध में जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को धरना देंगे। जिला सहकारी बैंकों में कर्मचारियों व संसाधनों की कमी, 30 वर्षों से 16 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण न होने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी स्थित आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर आयुक्त एवं निबंधक से मिले और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री एएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी न होने से उनमें रोष है। विभागीय उपेक्षा से कर्मचारी नाराज हैं।

ऐसे में अब आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह व महिपाल शर्मा भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।