रूमी गेट पर बिना अनुमति चल रही फिल्म की शूटिंग रुकवाई
गुरुवार रात ऐतिहासिक रूमी दरवाजे पर एक अनाम फिल्म की शूटिंग विवादों में पड़ गई जब क्रू के पास जिलाधिकारी से अनुमति नहीं थी। ट्रस्ट के प्रॉपर्टी सुपरवाइजर ने शूटिंग को रोकने का आदेश दिया। दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और अंततः फिल्म यूनिट को शूटिंग बंद करनी पड़ी। ट्रस्ट ने भविष्य में बिना अनुमति शूटिंग करने की चेतावनी दी।

ऐतिहासिक रूमी दरवाजा पर गुरुवार देर रात एक अनाम फिल्म की शूटिंग उस समय विवादों में घिर गई, जब बिना अनुमति शूटिंग किए जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे क्रू के पास फिल्म शूटिंग जिलाधिकारी से अनुमति नहीं थी। इसकी सूचना मिलने पर ट्रस्ट के प्रॉपर्टी सुपरवाइजर एजाज रिजवी मौके पर पहुंचे और शूटिंग पर आपत्ति जताते हुए उसे तत्काल रोकने को कहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान शूटिंग क्रू और ट्रस्ट अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। ट्रस्ट की ओर से स्पष्ट किया गया कि ऐतिहासिक धरोहरों और ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार की शूटिंग या व्यावसायिक गतिविधि के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।
बिना अनुमति शूटिंग किए जाने को नियमों का उल्लंघन बताया गया। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के बाद आखिरकार फिल्म यूनिट को शूटिंग बंद करनी पड़ी और उपकरण समेटने पड़े। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। ट्रस्ट प्रशासन ने भविष्य में बिना अनुमति ऐसी गतिविधियां न करने की चेतावनी दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


