Lucknow News: मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़कर हटाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बाराबंकी में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग्स लगने से राजनीतिक हलचल मच गई। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और इन्हें हटाया। होर्डिंग में आपत्तिजनक नारे और पुराने बयानों का उल्लेख था। सपा जिलाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़कर हटाई

Lucknow News: बाराबंकी, संवाददाता। शहर में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगाए जाने से जिले का सियासी पारा चढ़ गया। होर्डिंग की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए उसे फाड़कर हटा दिया। विवादित होर्डिंग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। नगर क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी के पास लगाई गई इन होर्डिंगों पर दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे। साथ ही अयोध्या और कारसेवकों से जुड़े पुराने बयानों का भी उल्लेख किया गया था.

विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे लोगों की नजर इस होर्डिंग पर पड़ी। पोस्टर सामने आते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही सपा नेता ताज बाबा राईन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और होर्डिंग को मौके पर ही फाड़कर हटा दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई.

पुलिस कार्रवाई की मांग

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि कुछ लोग बाराबंकी की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर मंगलवार शाम पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।

सामान्य प्रश्न

बाराबंकी में विवादित होर्डिंग किसने लगाई?
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगाए गए थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।