
हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की मौत, हंगामा
Lucknow News - इटौंजा उपकेंद्र के भिखारीपुर गांव में गुरुवार सुबह एक संविदाकर्मी गौरव यादव (22) की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने लेसा पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। अंततः...
लेसा के इटौंजा उपकेंद्र के भिखारीपुर गांव में गुरुवार सुबह हाईटेंशन लाइन से पेड़ की डाल हटाते से समय करंट लगने से बिजली संविदाकर्मी गौरव यादव (22) की मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने लेसा को मौत का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा काटा। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के परिजनों को डेढ़ लाख आर्थिक सहायता देकर शांत करवाया गया। इटौंजा उपकेंद्र के वर्ल्ड बैंक फीडर की लाइन पर तेज बारिश के दौरान पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे धरौरा निवासी संविदाकर्मी गौरव यादव अन्य साथी रामदेव यादव, यश कुमार यादव, कौशल कुमार यादव के साथ मौके पर गए।

शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर हटा रहे थे। पेड़ की डाल हटाने के बाद लाइन चालू हो गई, जिससे वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में सहकर्मी और ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




