संविदाकर्मी की मौत में एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत चार कर्मी निलंबित
Lucknow News - इंदिरानगर कल्याणपुर उपकेंद्र में संविदाकर्मी परशुराम की मौत के मामले में मध्यांचल विद्युत निगम ने कई अधिकारियों को निलंबित किया है। जांच में पता चला कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह दुर्घटना हुई। पिछले दो हफ्तों में लखनऊ में छह संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस चुके हैं।

इंदिरानगर कल्याणपुर उपकेंद्र के अंतर्गत कंचना बिहारी मार्ग में संविदाकर्मी परशुराम की मौत के मामले में मध्यांचल विद्युत निगम ने एक्सईएन, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर और एक टीजी-2 कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। निगम की एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ को बरेली के प्रथम जोन में संबंद्ध किए गए हैं। कल्याणपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन 132 केवी इंदिरानगर ट्रांसमिशन से 26 फरवरी को ब्रेकडाउन हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खुर्रमनगर ट्रांसमिशन से आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इसके बाद 27 फरवरी को जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने फाल्ट वाली जगह की पहचान की, लेकिन भारी ट्रैफिक के चलते मरम्मत का काम टाल दिया गया।
शनिवार रात करीब 1:30 बजे, जब जेई ने टीजी-2 कर्मचारी धीरज रावत और 48 वर्षीय संविदाकर्मी परशुराम को फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा। इस दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई। परशुराम जैसे ही सीढ़ी के सहारे पोल पर चढ़े, अचानक हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच और निलंबन की कार्रवाई हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि यह दुर्घटना पूरी तरह से विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई, जिसके बाद अधिशासी अभियंता 33 केवी प्रीतम सिंह, सहायक अभियंता 33 केवी इंदिरानगर अमितेष कुमार, जूनियर इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार व टीजी-2 कर्मचारी रामधीरज को निलंबित कर दिया गया। --------------------- जेई-टीजी-2 कर्मचारी को अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) संबंद्ध निलंबन के साथ-साथ इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अधिशासी अभियंता प्रीतम सिंह और सहायक अभियंता अमितेष कुमार को बरेली जोन (मुख्य अभियंता, वितरण बरेली क्षेत्र-प्रथम) से संबंद्ध किया गया है। वहीं, जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार और टीजी-2 कर्मचारी रामधीरज को अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) गोमतीनगर क्षेत्र से अटैच किया गया है। ------------------- इन अभियंताओं को जिम्मेदारी मिली विभाग ने एक्सईएन अभय प्रताप सिंह को 33 केवी अधिशासी अभियंता, एसडीओ अंकित कुमार को 33 केवी सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर जयेन्द्र कुमार को 33 केवी अवर अभियंता गोमतीनगर क्षेत्र जिम्मेदारी दी गई है। --------------------- वर्जन सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई है। प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। साथ ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय से भी जांच कराई जा रही है। रिया केजरीवाल एमडी, मध्यांचल निगम -------------------- लखनऊ में दो हफ्ते में छह संविदाकर्मी हुए चोटिल लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में पिछले दो सप्ताह के भीतर छह संविदा कर्मचारी बिजली की चपेट में आकर गंभीर तरह झुलस चुके हैं। इसमें शनिवार को संविदाकर्मी परशुराम की मौत भी हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इन सभी हादसों में एक ही तरह की लापरवाही सामने आई है। घायल कर्मचारियों के परिजनों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्हें बिजली के खंभों पर चढ़ने के लिए मजबूर किया गया। न तो उनके पास दस्ताने थे और न ही सुरक्षा बेल्ट। हादसों का सबसे बड़ा कारण बिना शटडाउन के काम कराना बताया जा रहा है। नियमों के अनुसार, किसी भी मरम्मत कार्य से पहले बिजली की आपूर्ति बंद करना अनिवार्य है, लेकिन विभागीय दबाव के चलते लाइन चालू रहते हुए ही कर्मचारियों को पोल पर भेज दिया गया। ----------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



