वेतन न मिलने पर इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

हजरतगंज में एक संविदा कर्मी ने वेतन न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक शिव कुमार ने ठेकेदार से वेतन मांगा था, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वेतन न मिलने पर इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाई

हजरतगंज इलाके में वेतन न मिलने से परेशान होकर बिजली विभाग के संविदा कर्मी ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो उसे फौरन फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हजरतगंज कालिदास मार्ग निवासी शिव कुमार (45) इलेक्ट्रीशियन थे। बेटे सत्यम ने बताया कि शिव कुमार कई वर्षों से सिविल अस्पताल में कार्यरत थे। अस्पताल का काम देखने वाली एजेंसी का ठेकेदार काफी समय से वेतन नहीं दे रहा था। मंगलवार शाम शिवकुमार ने ठेकेदार को कॉल कर वेतन मांगा था।

टालमटोल करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शिवकुमार का पत्नी संतोष से भी विवाद हो गया। शिवकुमार दूसरे कमरे में चले गए। जबकि पत्नी तीन बेटों और एक बेटी के साथ अलग कमरे में सो गई। देर रात सत्यम घर लौटा। उसने पिता को पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। परिवारीजन शिवकुमार को सिविल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह के मुताबिक परिवारीजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि फर्म को सभी भुगतान किया जा चुका है। सिविल अस्पताल से कोई मतलब नहीं है।पहले भी हुआ था विवादपीड़ित बेटे सत्यम के मुताबिक छह माह पूर्व भी पिता शिव कुमार ने ठेकेदार से वेतन मांगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो हुआ था। ठेकेदार ने वेतन जल्द दिलाने का आश्वासन दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।