एलपीजी न मिलने से परेशान उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे थाने

Apr 08, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एच पी गैस एजेंसी द्वारा गैस की आपूर्ति में कमी से परेशान उपभोक्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे रोजाना खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर लाइन लगाते हैं, लेकिन गैस सप्लाई नहीं मिलती। पुलिस ने एजेंसी के मैनेजर को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

एलपीजी न मिलने से परेशान उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे थाने

लखनऊ, संवाददाता। आशियाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी में संचालित एच पी गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर लेकर आशियाना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, आरोप है कि एजेंसी बीते एक सप्ताह से गैस उपलब्ध नहीं करा पा रही है। लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता रोजाना सुबह लाइन लगाते हैं, लेकिन दोपहर तक गैस सप्लाई की गाड़ी ही नहीं पहुंच पाती है। जिससे उन्हें खाली सिलेंडर लेकर घर वापस लौटना पड़ रहा है। रोजाना चक्कर काट रहे कंज्यूमरों का गुस्सा बुधवार सुबह फूट पड़ा, और एजेंसी पर हंगामा करने के बाद दर्जनों की संख्या में खाली सिलेंडर लेकर आशियाना थाने पहुंच गए, और पुलिस से एजेंसी मैनेजर सौरभ शुक्ला के खिलाफ लिखित शिकायत की।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी गैस बुक है, और ओटीपी भी आ चुका है। इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है एजेंसी मैनेजर सौरभ शुक्ला न उनका फोन रिसीव करते है। और न ही स्पष्ट जानकारी प्रदान करते है। वह लोग सुबह सात बजे खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच जाते है लंबी कतारें भी लगती है। लेकिन दिन के 11 बजे तक सिलेंडर की गाड़ी ही नहीं पहुंचती है। जिससे मजबूरन उन्हें खाली सिलेंडर ही लेकर पुनः बैरंग होना पड़ता है।आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर एजेंसी के मैनेजर को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।