इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, निर्माण इसी माह से

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस माह से शुरू होने की संभावना है। 890 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर सितंबर 2027 तक पूरा होगा। इसकी लागत 108.92 करोड़ रुपये है। इससे रोजाना 1.5 लाख वाहनों को लाभ होगा और जाम से राहत मिलेगी।

इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, निर्माण इसी माह से

इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होने की राह तक रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। टेंडर फाइनल हो गया है और निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होने की संभावना है। फोर लेन वाले 890 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य सितंबर 2027 रखा गया है। जनवरी में ही निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गई थीं। फरवरी में टेंडर फाइनल होने और मार्च से कार्य शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन कुछ कारणों से टेंडर पिछले सप्ताह फाइनल हो पाया है, जो कि हरियाणा की फर्म कालूवाला को मिला है।

इससे संबंधित अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए 20 अप्रैल के बाद किसी भी समय निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। फ्लाईओवर की निर्माण लागत 108.92 करोड़ रुपये आएगी। यह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा के पास से शुरू होगा जो कि मड़ियांव फ्लाईओवर में मिल जाएगा।सवा से डेढ़ लाख वाहन रोजाना गुजरते हैं-इस मार्ग से रोजाना सवा से डेढ़ लाख वाहन रोजाना गुजरते हैं। फ्लाईओवर बन जाने से जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, कुर्सी रोड पर पड़ने वाली कॉलोनियां, अलीगंज, इंदिरा नगर और आसपास की कॉलोनियों के लगभग सात लाख लोगों को फायदा होगा। उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा के पास लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इससे सीतापुर हाईवे होते हुए मुरादाबाद, रामपुर, दिल्ली जाने वालों का समय बचेगा।एलिवेटेड रोड 8.2 किमी हो जाएगा-इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर बन जाने के बाद से सीतापुर रोड पर जहां से मड़ियांव फ्लाईओवर शुरू होता है वहां से लेकर अयोध्या रोड तक लोगों को 8.2 किमी की एलिवेटेड रोड की सुविधा मिलेगी। अयोध्या रोड पर जाने के लिए यदि कोई मड़ियांव फ्लाईओवर पर चढ़ता है तो वह खुर्रम नगर और इंदिरा नगर में पहले से बने फ्लाईओवर से होता हुआ बिना किसी ट्रैफिक बाधा के पहुंच जाएगा। यही सुविधा उधर से आने वाले वाहनों के लिए होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।