ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर रोटियां पकाईं- VIDEO

गोंडा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर रोटियां पकाईं- VIDEO

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और महंगाई के खिलाफ भारत बंद का असर गोंडा में भी दिखा। कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाज़ी की। सड़क पर रोटियां...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा । Mon, 10 Sep 2018 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और महंगाई के खिलाफ भारत बंद का असर गोंडा में भी दिखा। कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाज़ी की। सड़क पर रोटियां पकाईं।
कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जिले के पार्टी कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतर आए। जिलेवासियों से बंद में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे और शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहां कि महंगाई बेकाबू हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता परेशान है पर सरकार को जनता की चिंता नहीं है।  इस दौरान शिव कुमार दुबे, जलील खां, अरविंद सिंह आदि नेता रहे नारेबाज़ी की। इस दौरान शिव कुमार दुबे, जलील खां, अरविंद सिंह आदि नेता रहे। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें