ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांग्रेस 15 दिनों में बनाएगी सवा दो लाख सदस्य

कांग्रेस 15 दिनों में बनाएगी सवा दो लाख सदस्य

लखनऊ मुख्य संवाददाता लखनऊ महानगर कांग्रेस अगले 15 दिनों में दो लाख 20 हजार सदस्य बनाएगी। प्रदेश कमेटी से सदस्यता अभियान चलाने के लिए आए निर्देशों के...

कांग्रेस 15 दिनों में बनाएगी सवा दो लाख सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 25 Nov 2021 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ मुख्य संवाददाता

लखनऊ महानगर कांग्रेस अगले 15 दिनों में दो लाख 20 हजार सदस्य बनाएगी। प्रदेश कमेटी से सदस्यता अभियान चलाने के लिए आए निर्देशों के बाद गुरुवार को पार्क रोड स्थित महानगर कार्यालय पर बैठक हुई।

इस बैठक में महानगर अध्यक्ष उत्तर अजय श्रीवास्तव अज्जू, अध्यक्ष दक्षिण दिलप्रीत सिंह डीपी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह कि प्रत्येक शहर कमेटी का पदाधिकारी एक पखवारे में कम से कम 250 नए सदस्य जोड़ेगा। सभी सदस्यता वार्ड प्रभारी अपने पांच सदस्यों के साथ रोजाना 150 नए सदस्य निर्धारित प्रारूप पर बनाएंगे। रोजाना अपनी रिपोर्ट सदस्यता प्रभारी संजय श्रीवास्तव को देंगे। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताना है। कांग्रेस पार्टी के संदेश और उसकी ओर से जारी प्रतिज्ञाओं को घर घर जा कर लोगों को बताना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें