ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांग्रेस संगठन और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल-अनिल सैनी

कांग्रेस संगठन और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल-अनिल सैनी

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनिल सैनी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा...

कांग्रेस संगठन और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल-अनिल सैनी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 22 Sep 2018 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनिल सैनी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 54 प्रतिशत से ज्यादा है लेकिन उन्हें शासन-सत्ता में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के समाज को भरोसा दिया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का भरपूर ख्याल रखा जाएगा।

श्री सैनी ने कहा कि इस समय कांग्रेस का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार हो रहा है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग विभाग से घोषणा पत्र के लिए प्रमुख समस्याएं और अधिकारों के बारे में राय मांगी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस के अन्दर पिछड़ा वर्ग को हमेशा से सम्मान मिला है। कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान दिलाएगी। इसके लिए पूरे वर्ग को अपनी पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रान्तीय संयोजक चौ. सत्यवीर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार है। प्रान्तीय संयोजक राहुल सचान ने कहा कि संगठन का पूरे प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा हैं। पिछड़े वर्ग की सभी जातियां राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही हैं। पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यदि कांग्रेस की सरकार आएगी तो जाति जनगणना का अधूरा कार्य पूरा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें