मनरेगा के मसले पर 17 को विधान भवन घेरेगी कांग्रेस

Feb 14, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी - शंकराचार्य स्वामी

मनरेगा के मसले पर 17 को विधान भवन घेरेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस 17 फरवरी को मनरेगा को लेकर विधान भवन का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के प्रभारी संगठन अखिलेश शुक्ल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी को सनातन और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया है। अजय राय ने कहा कि बीती तीन जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाए रहा है। शुक्रवार को हर जिले में पदयात्राएं निकाली गईं। कांग्रेस मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल किए जाने तक संघर्ष जारी रखेगा। मनरेगा कानून हटाकर मोदी सरकार ने किसान और मजदूर विरोधी सोच जाहिर की है।

उन्होंने चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मोहम्मद शोएब के निधन पर शोक जताने के बाद कहा कि सरकार तमाम दावों के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं रोक पा रही है। प्रेस वार्ता के समय उनका परिवार मौजूद था। अजय राय ने शोएब के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक परिवारीजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस मौके पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। किसान अधिकार गांव संवाद अखिलेश शुक्ल ने कहा कि अमेरिका से हुए व्यापारिक समझौते से भारत का किसान तबाह हो जाएगा। इसके विरोध में हम किसान अधिकार गांव संवाद अभियान शुरू करेंगे। गांव-गांव जाकर 50-50 किसानों के समूहों के साथ बैठकें करेंगे। यह अभियान नहीं भारतीय किसान बनाम अमेरिका समर्थित कॉरपोरेट गठजोड़ के खिलाफ सीधी लड़ाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।