ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया हक पूर्ति पत्र

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया हक पूर्ति पत्र

राम का नाम लेने के साथ काम भी करें वरना खामियाजा भुगतने को तैयार रहेंविशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी का हक पूर्ति पत्र...

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया हक पूर्ति पत्र
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 15 Nov 2017 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

राम का नाम लेने के साथ काम भी करें वरना खामियाजा भुगतने को तैयार रहें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी का हक पूर्ति पत्र (विजन डॉक्यूमेंट) जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वादों के लिए नहीं उन्हें पूरा करने के लिए विजन डाक्यूमेंट्स जारी करती है।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राम के नाम पर कुछ लोग आज जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अगर वे सच में राम के प्रति आस्था रखते तो गोरखपुर में एक हजार बच्चों की मौत नहीं होती। राम का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उनका नाम लेकर कोई डराए नहीं। राम ने कभी किसी को डराया नहीं। सिर्फ नाम न लें कुछ काम भी करें वरना खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।

श्री श्री रविशंकर की अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर चल रही कोशिशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार कश्मीर से लेकर सीरिया तक के मसले में मध्यस्थता की बात करते रहे हैं लेकिन पता नहीं कि उसका क्या रिजल्ट निकला। श्री श्री रविशंकर मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं। जनता को भी मुस्कुराना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी 'हक पूर्ति पत्र' एक सपना है जिसे राजीव गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रही है। पार्टी ने चाहे 'हरित क्रांति हो चाहे कम्यूटर क्रांति हो समाज के हर आदमी को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाई हैं और उस पर काम किया है।

-सभी वार्डों में मोहल्ला क्लिनिक का संचालन करेंगे।

-प्रत्येक वार्ड में जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र के आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

-शहीदों के नाम पर स्मारकों और पार्कों का निर्माण होगा।

-सफाई व्यवस्था के लिए स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे।

-श्मसान घाट के लिए विद्युत शवगृह का निर्माण किया जाएगा।

-महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला विद्यालयों में CCTV लगाए जाएंगे।

-भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में इको फ्रेंडली टायलेट का निर्माण किया जाएगा।

-अनाथ बच्चों के लिए बालगृह का निर्माण।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें