Lucknow News: खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद यूपी कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और धरने पर बैठा लिया। कांग्रेस ने इस कृत्य को भेदभावपूर्ण मानसिकता का उदाहरण बताते हुए निंदा की है।

Lucknow News: खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च

Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को यूपी कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक जाने को निकले थे, लेकिन उन्हें सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय के पास पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए, जहां से बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

विरोध प्रदर्शन का कारण

कांग्रेस के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद जनसभा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करवाया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा द्वारा पोषित की जा रही भेदभावपूर्ण मानसिकता का स्पष्ट उदाहरण है। यह कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा व समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। विरोध स्वरूप शांति मार्च का आयोजन कांग्रेस के लखनऊ जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू और लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व शहजाद आलम की ओर से किया गया था। रुद्र दमन ने कहा कि हल्द्ववानी में जो कृत्य हुआ वह भाजपा व आरएसएस और उनके सहयोगी संगठनों की जातिगत भेदभाव वाली सोच को उजागर करती है।

शांति मार्च में शामिल लोग

शांति मार्च में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संजय शर्मा, पंकज तिवारी, अनामिका यादव, सुशीला शर्मा, बृजेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र गौतम, वेद प्रकाश त्रिपाठी, ललन कुमार, आरपी सिंह, शशांक त्रिपाठी अंशू, शैलेंद्र दीक्षित आदि शामिल रहे।

FAQs

✦कांग्रेस ने हल्द्वानी में किस कारण से प्रदर्शन किया?−
कांग्रेस ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: खरगे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च