ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांग्रेस का कर्नाटक के विरोध में भाजपा का पूतला फूंक कर प्रदर्शन

कांग्रेस का कर्नाटक के विरोध में भाजपा का पूतला फूंक कर प्रदर्शन

कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा सरकार को शपथ ग्रहण कराये जाने के विरोध में भाजपा और अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला...

कांग्रेस का कर्नाटक के विरोध में भाजपा का पूतला फूंक कर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 17 May 2018 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाताराज्य मुख्यालय

कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा सरकार को शपथ ग्रहण कराये जाने के विरोध में भाजपा और अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। लखनऊ में जी.पी.ओ. पार्क में आयोजित धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर करेंगे।

उधर, आज पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया जहां रास्ते में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया। कुछ देर कांग्रेसजनों एवं पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद भाजपा एवं अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के गठबन्धन को पूर्ण बहुमत होने एवं भाजपा की कम सीट होने के बावजूद शपथ ग्रहण कराये जाने का निर्णय अलोकतांत्रिक और गैरकानूनी है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को 38 प्रतिशत मत एवं भाजपा को 36 प्रतिशत मत मिला है लेकिन जिस प्रकार ऐन-केन-प्रकारेण सरकार बनाने और खरीद-फरोख्त को खुलेआम अंजाम दिया गया, उसे पूरा देश देख रहा है। यह बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो चुका है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का विपक्षियों के खिलाफ अनैतिक इस्तेमाल करने में लगी हुई है। लोकतंत्र का गला घोंटकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

श्री अग्रवाल ने बताया कि पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, वीरेन्द्र मदान, अरूण प्रकाश सिंह,आरती बाजपेयी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी , छोटेलाल चौरसिया, जीशान हैदर, के.के. पाण्डेय, गंगा सिंह एडवोकेट, एस.जे.एस. मक्कड़, शैलेन्द्र तिवारी, मुकेश सिंह चौहान, सुशीला शर्मा, सिद्धिश्री, अंजुम खान, सुनीता रावत, सरलेस रावत, नूतन बाजपेयी, शीला मिश्रा, सम्पूर्णानन्द मिश्र, रंजन दीक्षित, सुशील दुबे, वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित सैंकड़ों की संख्या में पार्टीजन शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें