ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में कांग्रेस की शोभायात्रा

रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में कांग्रेस की शोभायात्रा

राज्य मुख्यालय। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया...

रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में कांग्रेस की शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 10 Feb 2020 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता--राज्य मुख्यालय

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया है। शोभा यात्रा प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, जो हजरतगंज, जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेगी। परिवर्तन चौक पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा और संत शिरोमणि रविदास के मंदिर पर पूजन वंदन के बाद समापन होगा। शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें