आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी ने हुसैनाबाद वार्ड में बैठक की, जिसमें आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि...

लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को हुसैनाबाद वार्ड में बैठक की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कमाल हैदर, मोहम्मद शादाब. मंगल मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शहर कांग्रेस कमेटी, लखनऊ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि लगातार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। महानगर के सभी वार्डों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए लोग आ रहे हैं। इस अवसर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, आरबी सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


