अजय राय ने की छेदा पासी और साथियों को शहीद का दर्जा देने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

अजय राय ने की छेदा पासी और साथियों को शहीद का दर्जा देने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार को पत्र लिखकर छेदा पासी और उनके साथियों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने लखनऊ के बड़ा चांदगंज स्थित शिलालेख की भाषा पर सवाल उठाते हुए उसे संशोधित करवाने की मांग की है।अजय राय ने कहा कि 30 मार्च 1944 को छेदा पासी और उनके साथियों को ब्रिटिश सरकार कालीन पुलिस ने तोप से उड़वा दिया था। तब के पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें हत्यारा और डकैत बताया गया है। इसके प्रमाण लखनऊ के कपूरथला स्थित बड़ा चांदगंज में लगे शिलालेख में छेदा पासी के लिए यही लिखा गया है।

राय ने बताया कि वह 30 मार्च को बड़ा चांदगंज गए थे और उन्होंने छेदा पासी और उनके शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि, शिलालेख पर उनके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ है, वह दुखी करने वाला है। छेदा पासी ने 1940 में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ छापामार युद्ध किया था। 1942 में उन्होंने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भी हिस्सा लिया था। अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें हत्यारा और डकैत बताते हुए तोप से उड़वा दिया था। छेदा पासी के लिए इस्तेमाल शब्द उसी तरह हैं, जैसे काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को पुलिस ने अपराधी बताया था जबकि हम उन्हें राष्ट्रनायक के रूप में स्वीकार करते हैं।अजय राय ने छेदा पासी और उनके साथियों को स्वतंत्रा सेनानी और शहीद का दर्जा देने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि शिलालेख की भाषा को संशोधित करवाया जाए। उनके योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उनके पैतृक गांव का समग्र विकास किया जाए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।