
सत्ता का लालच छोड़ पिछड़ों के लिए राहुल के साथ आएं - कांग्रेस
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ों के हक के
लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ों के हक के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ आने का निमंत्रण दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि राजभर को सत्ता का लालच छोड़कर राहुल गांधी के साथ मिलकर काम करना चाहिए। अंशु अवस्थी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अगर वाकई में पिछड़ों, अति पिछड़ों के शुभचिंतक हैं, तो राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की लड़ाई और जातीय जनगणना के मुद्दे पर समर्थन दें। राजभर पिछड़ों के हितों और अधिकारों को भूल गए हैं। राहुल गांधी लगातार इस देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं तो ओमप्रकाश राजभर क्यों नहीं हिम्मत जुटा पाते कि पिछड़ों के हक की लड़ाई में राहुल गांधी की मुहिम का हिस्सा बनें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




