Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCongress Demands CBI Investigation in Ankita Bhandari Murder Case
अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच हो- कांग्रेस ने उठाई मांग, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- अपराधियों को बचा रही सरकार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच हो- कांग्रेस ने उठाई मांग, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- अपराधियों को बचा रही सरकार

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अंकिता भंडारी हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर अंकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अजय राय ने कहा कि यह मामला सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाने का प्रतीक बनता जा रहा है।

Jan 06, 2026 08:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने देश में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेसजनों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर अंकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की और भाजपा की हीला-हवाली के खिलाफ मौन रखकर विरोध जताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अजय राय ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बचाने का प्रतीक बनता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर अजय राय के साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय, प्रमोद सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, बृजेंद्र सिंह, डॉ. जियाराम वर्मा, अनुसुईया शर्मा, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।