ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज बब्बर ने किसानों से संवाद किया

राज बब्बर ने किसानों से संवाद किया

काकोरी। हिन्दुस्तान संवाद काकोरी के घुरघुरी तालाब पर सोमवार शाम कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 47वें जन्मदिन पर किसानों से संवाद करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक...

राज बब्बर ने किसानों से संवाद किया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Jun 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

काकोरी। हिन्दुस्तान संवाद काकोरी के घुरघुरी तालाब पर सोमवार शाम कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 47वें जन्मदिन पर किसानों से संवाद करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक जनसभा की। जनसभा में बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने घुरघुरी तालाब पर सोमवार शाम को किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्या जाना। कई किसानों से खुद रूबरू हुए। दूर दराज से चलकर आए किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में अध्यक्ष को बताया । इस मौके पर राज बब्बर ने प्रदेश की योगी सरकार पर चुटकी लेते हुए लोगों से पूछा क्या सड़क के गड्ढे बंद हुए। लोगों ने बताया गड्ढा मुक्त तो नहीं हुए लेकिन अधिकारियों व ठेकेदारों की जेबे जरूर भर गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आते ही पांच प्रतिशत से ऊपर बेरोजगारी हो गई है। इस कार्यक्रम में गौरव चौधरी ,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ,उपाध्यक्ष रामकृष्णन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । उधर सरोजनीनगर के कैथी गांव में आयोजित चौपाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाई लड़ने के लिए जनता ने भाजपा का बटन नहीं दबाया था। बल्कि मंहगाई खत्म कराने के लिए लोगों ने भाजपा को जिताया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी क्या अब तक मंहगाई खत्म हुई। सोमवार को अपनी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘हक मांगो अभियान‘ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को घरों से निकलकर जनता की समस्याएं सुननी होंगी। उनका निराकरण कराना होगा। राजबब्बर ने कहा कि जबतक किसान और नौजवान की कद्र नहीं होगी, तबतक देश का भला होने वाला नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें