ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज्यपाल ने गुरूनानक जयंती पर बधाई दी

राज्यपाल ने गुरूनानक जयंती पर बधाई दी

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयराज्यपाल राम नाईक ने गुरू नानक जयन्ती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की...

राज्यपाल ने गुरूनानक जयंती पर बधाई दी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 03 Nov 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

राज्यपाल राम नाईक ने गुरू नानक जयन्ती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि गुरू नानक की शिक्षा सिख धर्म के साथ ही सभी धर्मों के लिए अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षा हमें समाजोत्थान के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी पर्वों का अपना विशेष सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। हमें अपनी सांझी संस्कृति को बनाये रखते हुए देश एवं प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें