ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमंदसौर घटनाक्रम व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने म.प्र. के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

मंदसौर घटनाक्रम व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने म.प्र. के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयमंदसौर में आन्दोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों से दु:ख जताने जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में...

मंदसौर घटनाक्रम व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने म.प्र. के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 08 Jun 2017 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालयमंदसौर में आन्दोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिजनों से दु:ख जताने जाते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को लखनऊ में कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका।गुरुवार को लखनऊ में सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शिवराज सिंह चौहान का पुतला लेकर विधान भवन की तरफ कूच किया। पुलिस द्वारा भारी बल का इस्तेमाल करते हुए उन्हें रोक लिया गया। काफी धक्का-मुक्की के बाद उसी जगह पुतले को जलाकर विरोध किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रामकृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, स्वयं प्रकाश गोस्वामी अमरनाथ अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें