भजनों की स्वरलहरियों के बीच हुई समवशरण महामंडल विधान की पूर्णाहूति
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को

लखनऊ, संवाददाता। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को डालीगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय श्री समवशरण महामंडल विधान की पूर्णाहूति हुई। वहीं विधानाचार्य आशीष भैया पुण्यांश के कुशल निर्देशन और ऋषि एंड ग्रुप के गायकों द्वारा सुमधुर भजन संगीत ने पूरे विधान को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री रीतेश जैन ने बताया कि विधान के मुख्य पात्र ध्वजारोहण अनिल जैन रहे। सौधर्म इंद्र-अविरल जैन, कुबेर इंद्र-आशीष जैन, यज्ञनायक-सुमेरचंद जैन, ईशान इंद्र- विकास जैन,चक्रवर्ती- मनीष जैन, माहेंद्र इंद्र -अशोक जैन, सनतकुमार इंद्र - वीर कुमार जैन रहे।
इस मौके पर अनंतमती बाईजी, मनोज जैन, अंशुल जैन, अंकित जैन, सुबोध जैन, वीर कुमार जैन, पार्श्व जैन मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


