ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअहाना एंक्लेव-लाइट हाउस प्रोजेक्ट जल्द पूरे करें : मिश्र

अहाना एंक्लेव-लाइट हाउस प्रोजेक्ट जल्द पूरे करें : मिश्र

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को नगर निगम के कानपुर रोड स्थित अहाना एंक्लेव और लाइट हाउस प्रोजेक्ट के मकानों का निरीक्षण किया। अहाना...

अहाना एंक्लेव-लाइट हाउस प्रोजेक्ट जल्द पूरे करें : मिश्र
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 11 Nov 2022 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को नगर निगम के कानपुर रोड स्थित अहाना एंक्लेव और लाइट हाउस प्रोजेक्ट के मकानों का निरीक्षण किया। अहाना एंक्लेव का काम काम उन्हें ठीक मिला, जबकि लाइट हाउस प्रोजेक्ट की प्रगति देख मुख्य सचिव नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को इसका काम तेज करने का निर्देश दिया, ताकि तीन महीने के भीतर काम पूरा हो जाए।

नगर निगम अहाना एंक्लेव बनवा रहा है। इसके निर्माण में म्युनिस्पल बाण्ड का पैसा लगा है। मुख्य सचिव को इसका काम ठीक मिला। उन्होंने परियोजना को और हरा भरा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे ग्रीन प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित करने का सुझाव दिया। इसका नाम अहाना ग्रीन भी करने को कहा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को आईएएस एसोसिएशन को दिखाने को कहा ताकि वह बल्क में यहां फ्लैट खरीद सकें। उन्होंने अफसरों से कहा कि इसे जीरो वेस्ट प्रोजेक्ट के तौर पर विकसित किया जाए। यहां से निकलने वाला कचरा यहीं निस्तारित हो जाए। यहां के पानी के रियूज की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया। परिसर को और हर भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाने को कहा। निरीक्षण के बाद दोनों परियोजनाओं की समीक्षा की।

लाइट हाउस प्रोजेक्ट में देरी पर नाराजगी

मुख्य सचिव सुल्तानपुर रोड स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट देखने पहुंचे। लाइट हाउस प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह संकल्प है कि हर गरीब के सिर पर छत हो। अतः लाइट हाउस प्रोजेक्ट के अवशेष कार्यों को तीन माह में पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इन परियोजनाओं का नियमित अनुश्रवण के साथ स्थलीय निरीक्षण करें। निर्माण कार्यों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं जैसे एसटीपी, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीवर, नल, गैस, बिजली कनेक्शन आदि का भी समय-समय पर रिव्यू करते रहें। कोई समस्या है उसे विभागीय समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सस्ते घर बनाने के लिए नई तकनीक के लाइट हाउस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया था। लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें फैक्ट्री से ही बीम-कालम और पैनल तैयार कर लाया जाता है। जिससे इस तरह के फ्लैट तैयार होने में कम लागत आती है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, निदेशक सूडा यशु रुस्तगी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह तथा मुख्य अभियन्ता महेश वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें