अनुदानित मदरसों में जीपीएफ और पुरानी पेंशन की शिकायत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में एक शिकायत में कहा गया है कि 2005 से पहले नियुक्त अध्यापकों की पिछली सेवाओं को जोड़कर जपीएफ कटौती अवैध रूप से जारी है। शिकायतकर्ता ने दोहरे मापदंड के चलते पुरानी पेंशन से आच्छादित करने का आरोप लगाया है। मदरसा शिक्षा परिषद ने सभी जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

अनुदानित मदरसों में जीपीएफ और पुरानी पेंशन की शिकायत

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा अनुदानित मदरसों में एक अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त अध्यापकों व कर्मचारियों की एक अप्रैल 2005 के बाद द्वितीय नियुक्ति पर पिछली सेवाओं को जोड़ते हुए जपीएफ कटौती अवैध रूप से जारी रखने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि कई जिलों में इन्हें पुरानी पेंशन से आच्छादित मानते हुए दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।