Lucknow News: हनुमान सिंह का बना आयुष्मान कार्ड, 100 बुजुर्गों की हुई आंखों की जांच
Lucknow News: सरोजनीनगर विधानसभा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान की 183वीं कड़ी के तहत रविवार को ग्राम नानमऊ में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 11 आवेदन मिले, जिनमें पेंशन और आयुष्मान कार्ड शामिल थे। 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई और 80 बुजुर्गों को चश्मे दिए गए।

Lucknow News: सरोजनीनगर विधानसभा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’अभियान की 183वीं कड़ी के तहत जनसुनवाई शिविर रविवार को ग्राम नानमऊ में आयोजित हुई। इस दौरान वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, सड़क, नाली, साइकिल, लैपटॉप, स्मार्टफोन, आयुष्मान कार्ड से संबंधित कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। हनुमान सिंह का आयुष्मान कार्ड तत्काल बनवाया गया। वहीं निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई। जांच के आधार पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 80 जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे। वहीं गांव की शान पहल के तहत नानमऊ में चार मेधावियों पलक, कृष्णा सविता, प्रियंका सिंह और अविरल प्रताप सिंह को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गांव में 192वें बॉयज यूथ क्लब और 130वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया।


