Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCommunity Cleans Up Lukhnow Local Residents and Councillor Join Forces in Cleanup Drive
नाराज नागरिकों ने क्षेत्र की खुद की सफाई

नाराज नागरिकों ने क्षेत्र की खुद की सफाई

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के चिनहट द्वितीय वार्ड में रविवार सुबह स्थानीय नागरिकों और पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। यह अभियान करीब पांच घंटे चला और तीन डंपर कचरा एकत्र किया गया। स्थानीय निवासियों का...

Oct 12, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता रविवार सुबह 6 बजे चिनहट द्वितीय वार्ड में स्थानीय नागरिक और पार्षद शैलेंद्र वर्मा झाड़ू, फावड़ा लेकर सड़कों पर उतर आए। जनकल्याण समिति विक्रांत खंड-2 और 3 के सदस्य, जिनमें अध्यक्ष वी.के. श्रीवास्तव भी शामिल रहे, पूरे जोश के साथ सफाई अभियान में जुटे। यह अभियान करीब पांच घंटे चला और क्षेत्र की सड़कों व गलियों से तीन डंपर कचरा एकत्र किया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई हफ्तों से क्षेत्र में सफाई नहीं हुई थी। कचरा उठाने वाली गाड़ियां खराब पड़ी हैं और नगर निगम से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नालियां चोक हैं और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर निगम संसाधन नहीं दे पा रहा क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं दे पा रहा है। हमने कई बार वाहन और स्टाफ की मांग की, लेकिन अब तक केवल एक गाड़ी दी गई है। मजबूर होकर नागरिकों के साथ सफाई अभियान चलाना पड़ा।