
कमिश्नर के विकास कार्यों और प्रशासनिक शैली की सराहना
Lucknow News - लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपने स्थानांतरण के बाद विदाई दी। उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए अधिकारियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त किया...
नोट - इस खबर में फोटो के साथ यह कैप्शन लगाएं, अवश्य --मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब के स्थान्तरित होने पर उनके अच्छे व कुशल कार्यकाल की विशेष मंडलीए शासकीय अधिवक्ता माधुरी भूषण तिवारी व डीजीसी संतोष वर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। - लखनऊ की जनता का स्नेह मेरी अमूल्य स्मृति रहेगी- डॉ. रोशन जैकब लखनऊ प्रमुख संवाददाता लखनऊ मण्डल की कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने स्थानांतरण के बाद बुधवार को अपना पदभार छोड़ा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में कहा कि डॉ. रोशन जैकब का कार्यकाल प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहा।

उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता स्थापित की, जनहित में त्वरित निर्णय लिए और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल व जनसुलभ बनाया। उनके नेतृत्व में लखनऊ मण्डल में अनेक योजनाओं और परियोजनाओं को गति मिली तथा आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हुआ। सभी ने उनके उत्कृष्ट योगदान और जनहितकारी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रोशन जैकब ने लखनऊ मण्डल के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ और मण्डल की जनता की सेवा करने का अवसर पाना मेरे लिए सौभाग्य रहा। कार्यकाल के दौरान जो कुछ भी कर पाई, उसका श्रेय परमेश्वर और टीम भावना से सहयोग करने वाले अधिकारियों को जाता है। सर्वोपरि, जो विश्वास और स्नेह आम जनता ने दिया, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




