Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCommissioner Conducts Surprise Inspection at Registrar Firms Societies Office Issues Warnings
कमिश्नर अचानक पहुंचे चिटफंड दफ्तर, मचा हड़कंप

कमिश्नर अचानक पहुंचे चिटफंड दफ्तर, मचा हड़कंप

संक्षेप:

Lucknow News - - रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज और चिट्स विकास दीप स्टेशन रोड पहुंचकर देखी स्थिति लखनऊ, प्रमुख

Nov 17, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

स्टेशन रोड के निकट विकास दीप भवन स्थित रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज और चिट्स के दफ्तर का मंडलायुक्त ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं मिलने पर चेतावनी दी। साथ ही मौके पर अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने रजिस्ट्रार को आने की कोई जानकारी नहीं दी थी। अचानक जब विकासदीप भवन स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। कमिश्नर ने पहले दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से बात की। पूछा कि उनके पास क्या कार्य है। मौजूदा समय क्या कर रहे हैं। साथ ही दफ्तर में लम्बित फाइलों की संख्या के बारे में पूछा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह भी पूछा कि अब तक कितनी फाइलों का निस्तारण किया गया है। इसके बाद कमिश्नर ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी के कक्ष का रुख किया। तब तक वह खुद बाहर आ चुके थे। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने उनसे कहा कि निस्तारण निष्पक्षता और बिना किसी दबाव के करें। साथ ही उनसे प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बात की। इसके बाद कमिश्नर ने उपस्थिति रजिस्टर मंगवा कर पूछा कि कितने कर्मचारी आए हैं। इस दौरान दो कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर मिले। इस पर कमिश्नर ने नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया है। साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार को हिदायत दी कि कर्मचारियों के जवाब की जानकारी कमिश्नर कार्यालय को अवश्य दी जाए।