ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगांधी प्रतिमा पर कल धरना देंगे प्रदेशभर के कलेक्ट्रेट कर्मचारी

गांधी प्रतिमा पर कल धरना देंगे प्रदेशभर के कलेक्ट्रेट कर्मचारी

वेतन,भत्ता, प्रमोशन जैसी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के कलेक्ट्रेट कर्मचारी सोमवार को गांधी प्रतिमा पार्क, हजरतगंज पर धरना देंगे। इस कारण सोमवार को प्रदेश भर की सभी कलेक्ट्रेट और तहसीलों में...

गांधी प्रतिमा पर कल धरना देंगे प्रदेशभर के कलेक्ट्रेट कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 14 Sep 2019 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

वेतन,भत्ता, प्रमोशन जैसी 24 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के कलेक्ट्रेट कर्मचारी सोमवार को गांधी प्रतिमा पार्क, हजरतगंज पर धरना देंगे। इस कारण सोमवार को प्रदेश भर की सभी कलेक्ट्रेट और तहसीलों में कामकाज ठप रहने या बुरी तरह प्रभावित होने की पूरी संभावना है। यही नहीं वादकरियों, फरियादियों व आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 फीसदी पदों पर प्रमोशन दिए जाने, पुरानी पेंशन बहाली व पद नाम और ग्रेड पे में बदलाव जैसी मांगे लम्बे समय से लम्बित हैं। लखनऊ शाखा के मंत्री निशिल किशोर श्रीवास्तव बताते हैं कि सरकार ने कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी से बदल कर मिनी या जनपद सचिवालय किए जाने की मांग भी नहीं मानी है। इस धरने में मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के कलेक्ट्रेट व तहसील के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी सोमवार को राजधानी में होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें