Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCold Wave Hits UP After Western Disturbance Temperatures Drop Significantly
UP Weather: वापस लौट रही है कड़ाके की सर्दी! 22 शहरों में लुढ़का पारा, कैसे होंगे अगले 48 घंटे? जान लीजिए

UP Weather: वापस लौट रही है कड़ाके की सर्दी! 22 शहरों में लुढ़का पारा, कैसे होंगे अगले 48 घंटे? जान लीजिए

संक्षेप:

Lucknow News - पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद यूपी में सर्दी की तीव्रता फिर बढ़ने लगी है। सूबे के पश्चिमी हिस्से से इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। कई शहरों में 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Jan 13, 2026 05:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद यूपी में सर्दी की तीव्रता फिर बढ़ने लगी है। सूबे के पश्चिमी हिस्से से इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। कई शहरों में 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम है। मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री, अलीगढ़ में 4.4 डिग्री, मेरठ में 4.5 डिग्री और आगरा में 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के कुल 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आगरा में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरदोई में 5.0, अयोध्या में 5.0, शाहजहांपुर में 5.0, वाराणसी एयरपोर्ट क्षेत्र में 5.2, आजमगढ़ में 5.4, बहराइच में 5.6 और रायबरेली फुरसतगंज में रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, लखनऊ में 6.6, कानपुर एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में 6.8, फतेहगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन के तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में अधिकतम तापमान केवल 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। इसके बाद मुजफ्फरनगर में 14.6 डिग्री और बरेली तथा फतेहगढ़ में 16 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी हो गई है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल के जिलों में आज और कल रात शीतलहर चलने और पाला पड़ने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।