ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ : 2.50 रुपए प्रति किलो इजाफे के साथ अधिकतम स्तर पर पहुंची सीएनजी

लखनऊ : 2.50 रुपए प्रति किलो इजाफे के साथ अधिकतम स्तर पर पहुंची सीएनजी

राजधानी में सीएनजी अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। एक माह के भीतर सीएनजी के दामों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी की गई है। अबकी बार सीएनजी के दामों में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। इसके...

लखनऊ : 2.50  रुपए प्रति किलो इजाफे के साथ अधिकतम स्तर पर पहुंची सीएनजी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 30 Sep 2018 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में सीएनजी अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। एक माह के भीतर सीएनजी के दामों में दूसरी बार बढ़ोत्तरी की गई है। अबकी बार सीएनजी के दामों में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही राजधानी में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 59.90 रुपए चुकाने होंगे। बढ़ी हुई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

एपीएम में इजाफे के कारण बढ़े दाम

सीएनजी के दामों में लगी आग के पीछे एपीएम (एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मैकेनिस्म) में इजाफा बताया जा रहा है। ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक (विपणन) सुर्य प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि घरेलू गैस (एपीएम) के दाम में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी वजह से सीएनजी महंगी हुई है। वह बताते हैं कि डोमेस्टिक गैस की कीमतें हर छह माह में भारत सरकार तय करती है। एक बार अप्रैल माह में और फिर अक्तूबर में एपीएम को तय किया जाता है। जानकारों की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट एपीएम में हुए इजाफे की एक वजह बनी है।

चार माह में 5.05 रुपए महंगी हुई सीएनजी

जून से लेकर सितम्बर तक चार माह के दौरान सीएनजी के रेट में 5.05 रुपए का इजाफा हुआ है। मई में 1.30 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद तीन माह तक दाम स्थिर रहे। डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत में गिरावट जारी रही और 12 सितम्बर को रेट 1.25 रुपए चढ गए। अब 30 सितम्बर को 2.50 रुपए प्रति किलो का इजाफा फिर हो गया। इसके साथ सीएनजी अब तक के सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें