ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीएनजी एक रूपए व पीएनजी 12 पैसे महंगी

सीएनजी एक रूपए व पीएनजी 12 पैसे महंगी

गैस के खरीद दामों में हुई वृद्धि के कारण ग्रीन गैस कम्पनी ने सीएनजी के दामों में इजाफा कर दिया है। सीएनजी के दाम एक रुपए प्रति किलो ग्राम की दर से बढ़ गए हैं। वहीं घरेलू गैस पीएनजी के दामों में 12...

सीएनजी एक रूपए व पीएनजी 12 पैसे महंगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 31 Mar 2018 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

गैस के खरीद दामों में हुई वृद्धि के कारण ग्रीन गैस कम्पनी ने सीएनजी के दामों में इजाफा कर दिया है। सीएनजी के दाम एक रुपए प्रति किलो ग्राम की दर से बढ़ गए हैं। वहीं घरेलू गैस पीएनजी के दामों में 12 पैसे प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोत्तरी हुई है।

राजधानी में अब सीएनजी 54.35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। वहीं पीएनजी 25.02 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। बढ़ी हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं। ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक (मर्केटिंग) सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गैस के खरीद मूल्यों में बढ़ोत्तरी के कारण सीएनजी के दामों में इजाफा किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें