सीएमएस में 284 छात्रों ने दी पीसैट परीक्षा

Oct 19, 2024 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -अमेरिका के कालेज बोर्ड की ओर से आयोजित हुई परीक्षा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सीएमएस गोमती

सीएमएस में 284 छात्रों ने दी पीसैट परीक्षा

-अमेरिका के कालेज बोर्ड की ओर से आयोजित हुई परीक्षा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

सीएमएस गोमती नगर प्रथम कैम्पस एवं सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस में कक्षा 8 से लेकर 11वीं के छात्रों के लिए पीसैट परीक्षा (प्रारम्भिक स्कॉलिस्टिक अससेमेन्ट टेस्ट) का आयोजन किया गया। सीएमएस कम्युनिकेशन्स के हेड ऋषि खन्ना ने बताया कि अमेरिका के कालेज बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में 284 छात्रों ने प्रतिभाग किया। 8वीं और 9 वीं के छात्रों की परीक्षा प्रथम कैम्पस और 10 वीं व 11 वीं के छात्रों की परीक्षा एक्सटेंशन कैम्पस में हुई। उन्होंने बताया कि पीसैट परीक्षा स्कूली शिक्षा के बाद देश-विदेश की बड़े विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा की तैयारी का एक महत्वपूर्ण चरण है। सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सभी प्रतिभागी छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीएमएस के सैट सेंटर में यूपी समेत दूसरे राज्यों के छात्र प्रतिभाग करते हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।