ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्यमंत्री योगी 29 को सहारनपुर मंडल की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी 29 को सहारनपुर मंडल की करेंगे समीक्षा

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलीय समीक्षाओं का दूसरा दौर पश्चिमी यूपी से शुरू करेंगे। वह 29 जून को पहले सहारनपुर मंडल की समीक्षा करेंगे। वह रात्रि विश्राम भी...

मुख्यमंत्री योगी 29  को सहारनपुर मंडल की करेंगे समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 28 Jun 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलीय समीक्षाओं का दूसरा दौर पश्चिमी यूपी से शुरू करेंगे। वह 29 जून को पहले सहारनपुर मंडल की समीक्षा करेंगे। वह रात्रि विश्राम भी सहारनपुर में करेंगे। सीएम का अगले दिन मुरादाबाद मंडल की समीक्षा का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक 29 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद गंगोह विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगे। इसके बाद वह स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सहारनपुर में मंडल की कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात नौ बजे वह सहारनपुर के सर्किट हाउस में रात्रि निवास करेंगे। अगले दिन मुरादाबाद मंडल की समीक्षा के साथ साथ रामपुर जिलें की भी समीक्षा करेंगे। खास बात यह है कि सीएम उन इलाकों के विकास कार्यक्रम की पहले समीक्षा कर रहे हैं जहां लोकसभा चुनाव में विपक्ष दलों ने जीत हासिल की है। सीएम ने पिछले दिनों मंडलीय समीक्षा कार्यक्रम का आगाज 23 जून को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ से किया था। वह उन्होंने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने व विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा था। अब उनका दौरा सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल का है। सहारनपुर लोकसभा सीट बसपा ने व मुरादाबाद सीट सपा ने जीती थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें