किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो: योगी

Mar 09, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -मुख्यमंत्री ने दी बच्चों को सीख- -समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण

किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो: योगी

-उद्यमियों को किसी भी स्तर पर परेशानी होती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंः सीएम योगीलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बच्चों को सीख दी है कि किताबें पढ़ो और सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग न करो। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी।मुख्यमंत्री प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास स्वयं चलकर पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा।किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का न्यूनतम प्रयोग करो‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। एक बच्चे के पास पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबें पढ़ो। सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी जरूरी है। इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है। मुख्यमंत्री ने मोबाइल आदि का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी।निवेश और उद्योग विकास में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेष कर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं। उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अवैध कब्जे के मामले पर सीएम हुए सख्तकासगंज से आए पीड़ित ने सीएम के समक्ष पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी। पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया। वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।