ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोग दिवस पर सपा ने प्रदेश भर चलाया साइकिल यात्रा अभियान

योग दिवस पर सपा ने प्रदेश भर चलाया साइकिल यात्रा अभियान

योग दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाली और बाद में अपने घर पर योग व व्यायाम किया। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश...

योग दिवस पर सपा ने प्रदेश भर चलाया साइकिल यात्रा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 21 Jun 2017 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

योग दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में साइकिल यात्रा निकाली और बाद में अपने घर पर योग व व्यायाम किया। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में साइकिल यात्राएं निकाली गईं। पार्टी के प्रमुख महा सचिव व सांसद प्रो राम गोपाल यादव ने इटावा में साइकिल यात्रा अभियान में हिस्सा लिया। इस साइकिल यात्रा अभियान में लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लखनऊ में कई जत्थों में साइकिल सवार नौजवान जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह पहुंचे और उन्होंने वहां साइकिल चलाई। इसमें विधायकगण सुनील यादव, रामबृक्ष यादव, डा0 राजपाल कश्यप, संग्राम यादव, फाकिर सिद्दीकी, अतुल प्रधान, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ विजय यादव, राम सागर यादव, प्रदीप तिवारी, गौरव दुबे, प्रदीप शर्मा, अभिषेक यादव, राहुल सिंह, मो एबाद सहित लगभग हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में और आजमगढ़ में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइकिल अभियान चला। आगरा में जिले के सभी ब्लाकों में तथा आगरा शहर में साइकिल चलाई गई जिसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने किया। इलाहाबाद में वासुदेव यादव, इफ्तिखार अहमद, उज्ज्वल रमण सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्राएं चलीं। सहारनपुर में जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने साइकिलें चलाईं। फैजाबाद में पूर्वमंत्री अवधेश प्रसाद पवन पाण्डेय, व जय शंकर पाण्डेय ने साइकिल अभियान चलाया। मेरठ में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, डा0 सरोजनी अग्रवाल, एमएलसी के नेतृत्व में साईकिल यात्राएं हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें