अलीगंज में पुरनिया के पास चला सफाई अभियान
Lucknow News - स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण और नगर निगम लखनऊ ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। पुरनिया चौराहा अलीगंज से केंद्रीय भवन सेक्टर एच तक की सफाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व जोनल...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्र लखनऊ एवं नगर निगम लखनऊ, जोन 3 अलीगंज वार्ड ने संयुक्त अभियान चलाया। पुरनिया चौराहा अलीगंज से केंद्रीय भवन सेक्टर एच तक सफाई की गई। इस अभियान में नगर निगम की ओर से जोनल अधिकारी अमरजीत यादव एवं एसएफआई संचिता मिश्रा ने अगुवाई की। भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से भृगुशंकर निदेशक एवं मनोज कुमार शुक्ला वरिष्ठ भूवैज्ञानिक के नेतृत्व में अधिकारीयों और कर्मचारियों ने श्रमदान किया। सफाई अभियान के दौरान पुरनिया चौराहा अलीगंज से केंद्रीय भवन सेक्टर एच तक के क्षेत्र को साफ-सुथरा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




