क्लीनर को रौंदने वाले डंपर चालक पर मुकदमा

Mar 01, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - बिजनौर में शनिवार को हुए एक हादसे में ट्रक क्लीनर संदीप की मौत हो गई। डंपर चालक ने संदीप को रौंद दिया, जिसके बाद पिता मुनेश्वर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

क्लीनर को रौंदने वाले डंपर चालक पर मुकदमा

बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले क्लीनर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। उन्नाव के हसनगंज के सेमरा गांव निवासी संदीप (35) ट्रक क्लीनर था। शनिवार को किसान पथ हो तो हुए जा रहा था। तभी बिजनौर में नटकुर अंडरपास के पास एक डंपर ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी ट्रक का साइड शीशा टूट गया था। इसको लेकर ट्रक क्लीनर संदीप का डंपर चालक से विवाद हो गया था। विरोध करने पर डंपर चालक ने संदीप को डंपर से रौंद दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। ट्रक क्लीनर संदीप की मौत हो गई थी। इस मामले में संदीप के पिता मुनेश्वर ने डंपर के ड्राइवर पर तेजी और लापरवाही से संदीप के ऊपर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाते हुए बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि आरोपी डंपर चालक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।