Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCLAT 2026-27 Over 92 000 Candidates to Participate in Exam Across 173 Test Centers
यूपी के 11 जिलों में 17 केंद्रों पर क्लैट आज, 14,578 अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपी के 11 जिलों में 17 केंद्रों पर क्लैट आज, 14,578 अभ्यर्थी होंगे शामिल

संक्षेप:

Lucknow News - कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 7 दिसंबर को होगा, जिसमें 14,578 अभ्यर्थी भाग लेंगे। कुल 173 टेस्ट सेंटरों में 92,344 छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें 11,952 यूजी और 2,626 पीजी अभ्यर्थी हैं। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 17 केंद्र बनाए गए हैं।

Dec 07, 2025 05:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) रविवार, 7 दिसंबर को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच आयोजित होगा। इस वर्ष, कन्सोर्टियम ऑफ एनएलयू ने डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर के अनुसार, यह परीक्षा देशभर के कुल 173 टेस्ट सेंटरों में होगी, जिसमें 92,344 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें से 75,008 अभ्यर्थी स्नातक (UG) और 17,336 अभ्यर्थी परास्नातक (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे। परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी न्यायिक सेवाओं, लॉ फर्मों और विभिन्न पीएसयू (PSU) में करियर बना सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के 11 जिलों में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 14,578 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन 14,578 अभ्यर्थियों में से, 11,952 UG पाठ्यक्रम के लिए और 2,626 PG पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत हैं।

परीक्षा केंद्र वाले जिलों में बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,856 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। RMLNLU ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।