ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल पांच को

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल पांच को

दिव्यद्वीप सांस्कृतिक संस्था की ओर से ऑनलाइन आयोजित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को होगा। एक जून से आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागी भाग लेंगे। भरतनाट्यम के फाइनल में...

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल पांच को
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 01 Jul 2020 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता दिव्यद्वीप सांस्कृतिक संस्था की ओर से ऑनलाइन आयोजित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को होगा। एक जून से आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागी भाग लेंगे। भरतनाट्यम के फाइनल में लखनऊ की काव्या आर कृष्णन, बंगलुरु की लक्ष्मी, निकिता, विधा व अक्षयश्री, मुंबई की प्रियंका में मुकाबला होगा। कथक के फाइनल में नई दिल्ली की स्वरा, मुंबई की सुहानी व वेंकटाचलम, लखनऊ की श्रेया व वंशिका, फरीदाबार की दीक्षा अपने हुनर दिखायेंगी। कम्टीशन की आयोजक चर्चित कथक नृत्यांगना कांतिका मिश्रा हैं। कांतिका ने बताया कि कम्टीशन फेसबुक पेज पर लाइव हो रहा है। जिसमें देश-विदेश के कई कलाकारों ने कथक के हुनर पेश किये। जिसमें बतौर निर्णायक पदमविभूषण पं बिरजू महाराज की बेटी रागिनी महाराज, लखनऊ के मशहूर भरतनाट्यम कलाकार सैयद समशुल रहमान हैं। पहली बार में एक जून को ऑडिशन हुये। उसके बाद लगातार आयोजित कम्टीशन में छह भरतनाट्यम और छह कथक के कलाकारों का चयन हुआ। जिनका मुकाबला पांच जुलाई को होगा। प्रतियोगिता का मकसद शास्त्रीय नृत्य का सरंक्षण और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रोत्साहन देना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें