ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसिविल में सर्वर न आने से मरीजों को इलाज के लिए घंटो करना पड़ा इंजतार

सिविल में सर्वर न आने से मरीजों को इलाज के लिए घंटो करना पड़ा इंजतार

लखनऊ। निज संवाददाता सिविल अस्पताल में सर्वर न आने से सोमवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी सवर्र नहीं आया। मरीजों का हंगामा बढ़ता देख मैनुअल पर्चा बनाना शुरू किया...

सिविल में सर्वर न आने से मरीजों को इलाज के लिए घंटो करना पड़ा इंजतार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 03 Jul 2017 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता सिविल अस्पताल में सर्वर न आने से सोमवार को मरीजों को परेशान होना पड़ा। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी सवर्र नहीं आया। मरीजों का हंगामा बढ़ता देख मैनुअल पर्चा बनाना शुरू किया गया। तब जाकर मरीजों को इलाज मिल सका। सोमवार को सुबह से मरीजों की भीड़ जुटने लगी। सुबह से ही सर्वर धीमे रहा। एक पर्चा बनाने में पांच से दस मिनट लग रहा था, जिससे भीड़ और बढ़ती गई। दोपहर करीब 12 बजे सर्वर अचानक ठप हो गया। जिसके बाद काम पूरी तरह से रुक गया। काफी देर इंतजार के बाद भी नंबर न आने पर भीषण गर्मी में लाइन में खड़े मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान मरीजों और कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। काफी देर इंतजार के बाद भी सवर्र न आने के बाद मैनुअल पर्चे बनाए गए। सीतापुर से हड्डी का इलाज कराने आए अजय ने बताया कि दो घंटे इंजतार के बाद नंबर आया है। मरीजों के हित में कोई उचित इंजताम नहीं हैं। कुछ ऐसी ही परेशानी यहां इलाज कराने आने वाले सभी मरीजों को उठानी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे सर्वर डाउन हो गया। सर्वर जाते ही मैनुअल पर्चे बनाए जाने लगे। जिससे यहां आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो। अधीक्षक सिविल अस्पताल डॉ. आशुतोष दुबे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें