ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊस्वतंत्रता दिवस की शाम शहर की सड़कों में लगा जाम

स्वतंत्रता दिवस की शाम शहर की सड़कों में लगा जाम

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार की शाम लोग भारी संख्या में बाहर...

स्वतंत्रता दिवस की शाम शहर की सड़कों में लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 15 Aug 2022 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार की शाम लोग भारी संख्या में बाहर घूमने निकले। लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे बच्चे और बड़े सभी ने जश्न मनाया। जिससे शहर भर में जाम लग गया। शाम को बारिश की वजह से जलभराव हो गया। इससे भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हजरतगंज, परिवर्तन चौक, हजरतगंज, रॉयल होटल, 1090, गांधी सेतु, समता मूलक में जबरदस्त जाम लगा। लुलु मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ पर जाम लगा रहा।

ताज होटल की ओर से वीआईपी फ्लीट को रास्ता देने के लिए ट्रैफिक रोका गया। स्वतंत्रता दिवस की वजह से वाहनों का दबाव ज्यादा था। फ्लीट तो निकल गया, लेकिन उसके बाद से जाम लग गया। इसी बीच बारिश शुरू हो गयी जिससे दो पहिया वाहन जल्दी निकलने के चक्कर मे इधर उधर वाहन निकलने लगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें