पीएनजी विस्तार के रास्ते की अड़चने दूर होंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति पीएनजी नेटवर्क से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करेगी और विभिन्न विभागों द्वारा जारी अनुमतियों की निगरानी भी करेगी।

पीएनजी विस्तार के रास्ते की अड़चने दूर होंगी

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में आ रही अड़चनों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय समिति बनी एलडीए, नगर निगम समेत प्रमुख विभागों को दी गई संयुक्त जिम्मेदारी, हर माह होगी बैठकलखनऊ, प्रमुख संवाददाताराजधानी में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में 10 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो पीएनजी नेटवर्क से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने इसका आदेश जारी किया है। शासन के खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देशों तथा भारत सरकार के पत्र के क्रम में डीएम ने यह समिति गठित की गई है।इन

विभागों के अधिकारी होंगे सदस्यसमिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे, जबकि पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, एलडीए के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक को भी समिति में शामिल किया गया है।अड़चनों देखने और उसके समाधान पर होगा फोकससमिति का मुख्य कार्य सिटी गैस नेटवर्क बिछाने में आ रही जमीन, एनओसी, खुदाई और अन्य विभागीय अनुमतियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना होगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा जारी की जाने वाली स्वीकृतियों और अनापत्तियों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।