चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मी वीआईपी ड्यूटी में नहीं लगेंगे
Lucknow News - तैयारी: लखनऊ की सड़कों पर वीआईपी के लिए रिजर्व ट्रैफिक टीम का गठन, वीआईपी कल्चर से आम लोगों को ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा

शहर में आम जनता को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शहर में किसी भी वीआईपी मूवमेंट या बड़े आयोजनों के दौरान चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को उनके मूल ड्यूटी प्वॉइंट से नहीं हटाया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने 32 सदस्यीय एक विशेष रिजर्व ट्रैफिक टीम का गठन किया है। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट या बड़े आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़ने पर कई प्वाइंटों से ट्रैफिक कर्मियों को बुलाया जाता था। इससे खाली पड़े चौराहों, तिराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी।
इन समस्याओं से निजात पाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक की अतिरिक्त फोर्स की मांग पर पुलिस कमिश्नर ने 32 सदस्यीय विशेष रिजर्व ट्रैफिक टीम का गठन किया है। इस टीम में एक टीआई और टीएसआई व तीस हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल रहेंगे। स्ट्राइक फोर्स की तरह काम करेगी टीम विशेष रिजर्व टीम स्ट्राइक फोर्स की तरह काम करेगी। जो केवल विशेष परिस्थितियों के लिए आरक्षित रहेगी। इससे वीआईपी कल्चर के कारण आम आदमी को होने वाली असुविधाओं में भारी कमी आएगी। फोर्स की कमी के चलते अभियान नहीं चल पाते थे। अब रिजर्व ट्रैफिक टीम को सीजर की कार्रवाई व अन्य अभियानों में भी लगाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




