सीएम ग्रिड परियोजनाओं के लिए 15 दिन और 30 जून की डेडलाइन तय
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों, सीवर और नाला सफाई का किया औचक निरीक्षण अफसरों

शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को जोन-3 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम ग्रिड परियोजनाओं, निर्माणाधीन कल्याण मंडप और नाला सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ----
कल्याण मंडप की गुणवत्ता पर विशेष जोर
दौरे की शुरुआत पटेल नगर पार्क स्थित निर्माणाधीन कल्याण मंडप से हुई। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि कार्य केवल समय पर ही नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप भी पूरे किए जाएं।
----
कपूरथला-अलकापुरी मार्ग को 15 दिन में पूरा करने का आदेश
सीएम ग्रिड परियोजना के प्रथम चरण के तहत कपूरथला चौराहे से अलकापुरी तिराहे तक चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर सिविल को अगले 15 दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने से यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा।
-----
30 जून तक पूरी होगी कुर्सी रोड परियोजना
पुरनिया अलीगंज रोड से कुर्सी रोड होते हुए जनगणना निदेशालय तक विकसित किए जा रहे सीएम ग्रिड कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हर हाल में 30 जून तक परियोजना पूरी होनी चाहिए।
----
सीवर समस्या और नाला सफाई पर भी सख्ती
विंध्याचल क्रॉसिंग और ताड़ीखाना क्षेत्र में सीवर संबंधी समस्याओं को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, फैजुल्लागंज की शिव नगर कॉलोनी में नाला सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए अतिरिक्त मशीन लगाने और निकाली गई सिल्ट का तत्काल उठान कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


